उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थरियांव में संचालित EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेस संचालन कंपनी 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों के उच्चतम गुडवत्ता के लिए जनपद में 20 दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने 108 102 महिला कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एम्बुलेंस एक एहम हिस्सा है। दिन रात आम जनमानस की सेवा में तात्पर्य रहती वैसे ही 24 घण्टे पुलिस भी आमजन की सेवा में तात्पर्य रहते है।

राजेश कुमार सिंह ने सभी एम्बुलेंस कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर आमजन मानस की सेवा करेगा और किसी भी महिला कर्मचारिय को अगर बेवजह कोई परेशान करता तो वो तुरंत पुलिस विभाग या महिला हेल्पडेस्क को सूचित करें उस पर तुरंत कारवाही सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही सभी कर्मचारियों की परेशानी की जानकारी लेते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया इसके साथ एम्बुलेंस में उपकरणों की जानकारी ली साथ ही एम्बुलेंस कर्मचारियों से अपील की हर जरूरतमंद मरीज को समय से एम्बुलेंस प्राप्त हो। साथ ही प्रशिक्षण शिविर में महिला पुलिस कर्मी ने नारी शक्ति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सभी महिला कर्मचारी को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी इमरजेंसी में 1090 112 181 1098 नम्बर की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार थरियांव सी० ओ० दिनेश चंद्र मिश्रा थाना प्रभारी थरियांव असतोष सिंह जिले के एम्बुलेंस रीजनल मैनेजर धीरज यादव प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी ऑडिटर विपिन पासवान राजेंद्र कुमार अरुन बाबू समेत एस आई अनीश सिंह हसवा चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह एम्बुलेंस जिला प्रभारी मनीष कुमार विवेक कुमार शुभम मिश्रा सूबेदार समेत सभी 108 102 एम्बुलेंस कर्मचारिय मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share