G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले की विकासखंड कालाकाकर की ग्राम पंचायत आलापुर में यूनिक समाज सेवी संस्था द्वारा कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथ रहे उप
जिलाधिकारी सतीश चंद्र के हाथों गरीब बूढ़े बुजुर्ग असहाय व अन्य ग्रामवासियों को कंबल का वितरण हुआ। कम्बल का वितरण करते हुए उप जिलाधिकारी सतीश चंद त्रिपाठी ने कहा

कि नर सेवा नारायण सेवा के समान होती है। दीन दुखी एवं असहाय लोगों की सेवा करना एक बहुत बड़ा पून्य का कार्य है। और इस कार्य को समाज के सक्षम व संपन्न वर्ग के लोगों को अवश्य करना चाहिए। कम्बल पाए लोग काफी प्रसन्न नजर आए तथा संस्था के लोगों को दुआएं दी।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राहुल कुमार, नवल कुमार, शब्बर शाह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण वृद्ध महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।:- शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share