G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ठगी पीड़ित जमा करता परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नहर कॉलोनी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक सूरजदीन विश्वकर्मा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों ने हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की कि ठगी के शिकार लोगों का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। अध्यक्षता कर रहे सूरजदीन विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि 10 जून 2026 तक पीड़ितों का भुगतान नहीं किया गया, तो 10 जून को सुबह 10 बजे से नहर कॉलोनी परिसर में जिले भर के ठगी पीड़ित एकत्र होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित तब तक वापस नहीं जाएंगे, जब तक भुगतान की ठोस कार्यवाही शुरू नहीं हो जाती। इस दौरान कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए और चेतावनी दी गई कि किसी भी स्थिति के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष अंबिका प्रसाद, बिंदा प्रसाद, डॉ. रामस्वरूप वर्मा, राकेश कुमार साहू, रामवातार, शिवबली प्रसाद, रामसरन दास सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share