G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। रविवार 10 मई 2026 को अभियान के तहत सभी थानों की टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share