Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में किये जा रहे भारत की जनगणना– 2027 के प्रथम चरण–मकान सूचीकरण (AHLO)के अंतर्गत आबूनगर वार्ड नंबर 14 में गणना (Enumeration) के कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गणना का कार्य किया जाय। गणना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर–घर जाकर प्रगणक द्वारा किया जा रहा, जिलाधिकारी ने मौके पर प्रगणक द्वारा किए जा रहे गणना की प्रक्रिया को उनके मोबाइल में देखा और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना–2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसकी सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रगणक से कहा कि अपने लक्ष्य के अनुसार गणना करे। कोई भी मकान /परिवार छूटने न पाए, का विशेष ध्यान रखा जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिलाधिकारी सदर, ईओ सदर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By