G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने गुरुवार को तहसील परिसर में पंचायत आयोजित की। तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में किसानों ने 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।किसानों ने कहा कि इस समय धान की नर्सरी तैयार करने का मौसम है, लेकिन बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जा रही। सिंचाई प्रभावित हो रही है।नहरों में पानी न आने से खरीफ की फसल की तैयारी में दिक्कत हो रही है। तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की आरोप है कि विद्युत विभाग के एक्सियन ने किसानों के साथ अभद्रता की। यूनियन ने दोषी एक्सियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव बिछाई गई पानी की पाइप लाइन जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। लंबी लाइनों को जोड़कर पानी तो दिया गया, पर पाइप लाइन के साथ खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। सड़क मरम्मत कराने की मांग उठाई।नंदीपुर मजरे कोरिया में पीडब्ल्यूडी की रोड पर आमजन के खड़ंजे में सीढ़ी व दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे कई गांवों का मुख्य मार्ग बाधित हो रहा है। तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।ग्राम पंचायत रणमस्तपुर में पिछले 10 दिन से जलापूर्ति ठप है। ग्रामीण परेशान हैं। पानी तुरंत चालू कराने की मांग की। पंचायत में सुल्तान दुबे, शैलेंद्र सिंह, अंगद सिंह, तालुका अध्यक्ष, लवदीप, दयाशंकर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, स्वामीदीन, सुखवीराम, भुवनेश्वर, रामधीर, रवी सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह ने बताया नायब तहसीलदार रचना यादव को समस्याओं का ज्ञापन दिया गया है यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share