G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बाबू निषाद के इंडियन बैंक खाते से एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने 1 लाख 32 हजार 126 रुपये निकाल लिए। धोखा धड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने बिन्दकी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित बाबू निषाद ने बताया कि 18 मई 2026 को उनके भाई अवधेश कुमार जोनिहा कस्बे के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। एटीएम बूथ में पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने मदद के बहाने चालाकी से अवधेश का एटीएम कार्ड बदल दिया। गुरुवार को जब बाबू निषाद खुद बैंक में पैसे निकालने पहुंचे और विड्रॉल फॉर्म भरा, तब पता चला कि उनके खाते से 1,32,126 रुपये पहले ही निकाले जा चुके हैं। बैंक स्टेटमेंट देख उनके होश उड़ गए। बिन्दकी कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share