G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ममरेजपुर गांव में दो भाइयों के बीच ट्यूवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर के विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की हिंसक रूप ले लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह एक भाई की मौत हो गई जिससे हड़कंप मच गया। बताते चले की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। ममरेजपुर गांव में कमल सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र कृष्णपाल व इनके बड़े भाई अनिल सिंह के बीच में नलकूप से खेतों में पानी लगाने को लेकर के विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट में कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी थी कि शुक्रवार सुबह कमल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share