G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेडू में आयोजित के पी ल सीजन-14 नाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में कोट और खागा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि गुड्डू केसरवानी, संदीप गुप्ता व सभासदों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहला मुकाबला कोर्ट और खखरेडू की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कोट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज मुनम खान व मारूफ शुरुआती ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद हामिद और जैदुल्लाह ने पारी संभाली। हामिद ने 16 गेंदों पर 31 रन और जैदुल्लाह ने 10 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम को 74 रनों तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खखरेडू टीम की शुरुआत भी कमजोर रही। आप ने 15 और बाबा ने 12 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 48 रन पर सिमट गई और कोर्ट ने मुकाबला 24 रन से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद हामिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें गुड्डू केसरवानी और संदीप गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दूसरे मुकाबले में खागा और नेदौरा की टीम आमने-सामने रहीं। नेदौरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 44 रन बनाए। जवाब में खागा ने 5.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। खागा के नादिर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अजय सिंह चंद्रौल द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share