उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में 23 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले राष्ट्रीय जेण्डर अभियान कार्यक्रम के तहत विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं द्वारा महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

एवं उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के अन्तर्गत शपथ भी दिलायी गयी। अधिकार प्रेरणा संकुल संगठन विकास खण्ड मानधाता में जेण्डर अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त ग्राम संगठन से आये सामाजिक कार्यसमिति को घरेलू हिंसा, भू्रण हत्या, बाल विवाह, छुआछुत, दहेज प्रथा, मानसिक प्रताड़ना, सामाजिक कुरीतियां पर जागरूकता रैली निकाली गयी।

लखनऊ से आये प्रोग्राम मैनेजर प्रेम कुमार सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी साझा की गई और सभी को जागरूक करने के लिये उपस्थित सभी महिलाओं के बीच शपथ ग्रहण किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत धरौली, ग्राम पंचायत जामताली, विकास खण्ड बिहार, आसपुर देवसरा, सांगीपुर में समूह की महिलाओं द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध शपथ ग्रहण करवाया गया। कार्यक्रमों में आईएसबी व बीएमएम भी शामिल रहे।:- शहबाज़ खान की रिपोर्ट

By