G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कस्बे की बड़ी मस्जिदों में शुमार ईदगाह मस्जिद समेत अन्य छोटी बड़ी मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर मुल्क की सलामती व अमन चैन की दुआएं मांगी तथा एक दूसरे के गले मिलकर ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की मुबारकबाद दी। गुरुवार को सुबह से ही ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर कस्बा जहानाबाद में कुशल का डेरा मार्ग पर स्थित मुल्ला अबु शहीद ईदगाह में सुबह सवा आठ बजे ईद-उल-अज़हा ( बकरीद) की नमाज सैयद अब्दुल हन्नान ने हजारों की तादाद में अकीदतमंदों को नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान अकीदतमंदों द्वारा मुल्क की खुशहाली व अमन चैन की दुआएं मांगी ।इसी तरह कस्बे की शाही जामा मस्जिद मे इमाम सफी नूरी द्वारा अकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा कराई गई। कोड़ा गढ़ी की जामा मस्जिद, लालूगंज स्थित मदरसा, बाकरगंज तकिया लाल शाह, मलिकपुर, काजीटोला, सानीगढ़वा आदि सहित कस्बे की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के पश्चात मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। तत्पश्चात कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। इस मौके पर ईदगाह के व्यवस्थापक परवेज आलम सहित नगर पंचायत के चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन, पूर्व चैयरमैन हाफिज अनवारुल हक, मौलाना फारुख काजमी, मुख्तार बेग, महमूद आलम, मोहम्मद आलम, सलमान, हाफ़िज़ फौजान, गुफरान, वसीम, इरफान आजाद , सैय्यद सिराजुद्दीन अली, अब्दुल्ला सहित हजारों अकीदतमंदो ने बकरीद की नमाज अदाकर एक दूसरे के गले मिल कर ईद उल अज़हा की मुबारकबाद दी‌। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से उपजिलाधिकारी प्रदीप रतन, सहित थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक विन्देश कुमार गिरि, उप निरीक्षक विकास कनौजिया, उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक इंद्रजीत गौतम आदि सहित भारी पुलिस बल ईदगाह व मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रहा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के मिर्जापुर नोनारा बुढ़वा चिल्ली बंथरा चंदीपुर कलाना सरांय धरमपुर आदि गांवों मे मुस्लिम भाइयों ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share