उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना पुलिस द्वारा भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुये घटना में संलिप्त 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 राशि भैस बरामद किया गया। वादी महेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम पतरिया द्वारा थाने पर तहरीरी सूचना दी गयी, जिसमें बताया गया कि दिनांक 21.05.2026 की रात्रि लगभग 01:00 बजे अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के बाहर पेड के नीचे बँधी दो भैंसों को चोरी कर ले गये। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0 104/26 धारा 303 (2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 27.05.2026 को थाना हुसैनगंज पुलिस द्वार थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पनी पूर्वी मोहल्ला मुराइनटोला से अभियुक्त 01. हफीज पुत्र अब्दुल गफ्फुर उर्फ गफ्फु निवासी पनी पूर्वी मोहल्ला मुराइनटोला थाना कोतवाली फतेहपुर उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-104/26 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 भैंस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 28.05.2026 को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी पनी मोहल्ला मुराइनटोला निवासी अब्दुल गफ्फुर उर्फ गफ्फु के 58 वर्षीय पुत्र हफीज से नियमानुसार पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित की थी। बताया गया कि घटना में उसके साथ कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गाँव निवासी शफीक का पुत्र चाँद और कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर रेड्डड्या निवासी इशहाक का पुत्र इरशाद व मोहल्ला निवासी मेराज उद्दीन का पुत्र नूर आलम और रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के मल्केगांव निवासी इन्दलिया का पुत्र कौशल उसका भाई आशू सभी उसके साथी है। हफीज ने बताया कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की गई भैंश को आरोपी नूर आलम की पिकअप वाहन संख्या UP41AT7837 में लादकर मौके से ले जाया गया था, जिसे आरोपी इरशाद चला रहा था। आरोपी द्वारा बताया गया कि घटना में सभी की सक्रिय सहभागिता रही है। थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाई प्रचलित है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

