G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राम आशरे का 22 वर्षीय पुत्र नंदकुमार और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घूरी चौरा गांव निवासी धरम सिंह का 45 वर्षीय पुत्र अतर सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब इनकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव के समीप पहुंची तभी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share