उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अस्पताल में एक गम्भीर रूप से घायल युवक को परिजनों द्वारा लाया गया। जो रोड हादशे में गम्भीर रूप से घायल हो गया था डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बाजापुर चकेहडी गाँव निवासी घ्यान सिंह का 25 वर्षीय पुत्र आदर्श बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बाँदा जनपद जा रहा था। जब उसकी बाइक बाँदा जनपद के तेंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक आदर्श गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचा कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को रेफर करा अपने प्राइवेट वाहन से फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

