उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के परमानन्दपुर राजपुर गाँव के समीप स्थित किसान अपने खेत गया था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परमानन्दपुर राजपुर गाँव निवासी राम कुमार का 65 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार गाँव के समीप स्थित अपने खेत गया था। तभी वहां उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share