उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले केअसोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी गाँव की मोड के समीप बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे फाँसी के फन्दे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर असोथर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट है। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 30-35 वर्ष के आसपास लग रही है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पहचान में मदद करने की अपील की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

