उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को बिंदकी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूरे कोतवाली परिसर का बारीकी से जायजा लिया। एसपी मांगलिक ने परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, पुलिस बैरक, आवास, विवेचना कक्ष, CCTNS कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति कक्ष, मालखाना और हवालात समेत सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने, परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को पूरी गुणवत्ता व प्रभावी ढंग से निपटाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्या को प्राथमिकता पर सुनें और समयबद्ध निस्तारण करें। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिंदकी समेत थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

