G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अचानक बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचा दिया। जिससे सिलमी गढ़वा गांव में घर का छप्पर गिरने से 71 वर्षीय त्रिवेणी प्रसाद की दबकर मौत हो गई। वहीं अवसानपुर मजरेपुरा में कोठरी गिरने से नरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ज्ञानमती घायल हो गई। जिसकी जानकारी अपर जिलाधिकारी विनय पांडे ने प्रेस वार्ता में देते हुए बताया कि मृतक त्रिवेणी प्रसाद के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। घायल दंपती को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी पीड़ितों को नियमानुसार निर्धारित समय में मदद दी जाएगी। एडीएम ने स्पष्ट किया कि आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षा के लिए कुछ देर बिजली काटी गई थी, लेकिन कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं हुई। फिलहाल जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन के अनुसार, जिले में अभी तक अन्य किसी बड़ी जनहानि या नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। दैवीय आपदा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share