G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र में अपने घर से दावत में जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते चाचा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं भतीजा गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के खजुहा चौराहे के समीप सम्राट सिनेमा मोड पर शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे डीसीएम गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दुक्खी 57 वर्ष पुत्र कल्लू की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भतीजा इमरान 26 वर्ष पुत्र रमजान निवासी बलुआपुर धोबिन का पुरवा गंभीर घायल हो हो गया। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई। घायल इमरान को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सूचना पर पहुँचे परिजनो का रो-रोकर हाल बेहाल होत रहा। बताया जाता है कि मृतक चाचा दुक्खी अपने भतीजे इमरान के साथ बाइक द्वारा मलवा थाना क्षेत्र के अढेना गांव एक दावत कार्यक्रम में जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि मृतक दुक्खी गांव में ही बकरी पालकर व थोड़ी खेती में काम करके अपना और परिवार का पालन पोषण करता था, जबकि उसका भतीजा इमरान मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। बकरीद के त्योहार के कारण अभी कुछ दिन पहले मुंबई से अपने गांव आया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share