उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवाँ गांव निवासी ओम प्रकाश सविता का 24 वर्षीय पुत्र राजन सविता बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर कस्बे जा रहा था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक राजन सविता रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा व पायलेट सचिन यादव ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

