उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर नव युवक चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की 05 सटरिंग प्लाई और वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सटरिंग प्लाई की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में बिंदकी कोतवली पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जाल बिछाया। कार्यवाई के दौरान कोतवाली क्षेत्र के डीघ गाँव निवासी नरेश के 19 वर्षीय नव युवक पुत्र दीपू को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से चोरी की 05 सटरिंग प्लाई और घटना में उपयोग मोटर साइकिल बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने स्थानीय थाना बिंदकी में मु0अ0सं0-170/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तार आरोपी दीपू को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्यवाई का नेतृत्व उ0नि0 अरविन्द कुमार, थाना बिंदकी द्वारा किया गया। बिंदकी पुलिस ने ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग की सराहना की और कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए जनता और पुलिस का तालमेल बेहद जरूरी है। पुलिस लगातार गश्त और सतर्कता बढ़ाकर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share