उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के चक बबुल्लापुर गाँव में परिवारिक कलह से तंग आकर युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार चक बबुल्लापुर गांव निवासी स्व0 छेद्दू की 25 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी ने घरेलू कलह के चलते गुरूवार की देर रात घर के अंदर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। तभी युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो फांसी के फंदे पर लटका हुआ लक्ष्मी को देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

