G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के तहत परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर टूटते परिवार को जोड़ने की मिसाल पेश की है। साथ साथ कार्यक्रम” के अंतर्गत आज परिवार परामर्श केंद्र में प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह एवं काउंसलर कविता रस्तोगी द्वारा काउंसलिंग के बाद एक दंपति के बीच सुलह-समझौता कराया गया। लंबे समय से वैचारिक मतभेद और आपसी मनमुटाव से जूझ रहे पति-पत्नी ने सभी गिले-शिकवे भुलाकर फिर से साथ रहने पर सहमति जताई। इस दौरान महिला आरक्षी यशस्वी शर्मा भी सहयोगार्थ मौजूद रहीं। पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में रिश्तों को बचाने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवारों में सामंजस्य स्थापित करना भी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share