G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अस्पताल में घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए उनके परिजनों द्वारा लाया गया तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल पिता की मौत हो गई। आपको बताते चलें विगत बारह दिन पूर्व बांदा जनपद के मरका के समीप अनियंत्रित होकर मौरंग लदा ट्रक पलटने से पिता-पुत्र घायल हो गए थे। जहां इलाज के दौरान गुरूवार की शाम पिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के सरांय खरगू गांव निवासी साहेब अली का 54 वर्षीय पुत्र चांद बाबू अपने पुत्र के साथ 17 मई को मौरंग लादकर आ रहा था। तभी मरका के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक चालक चांद बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि उसके पुत्र को मामूली चोटे आई थीं। घायल अवस्था मे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। वहाँ गुरूवार को इलाज के दौरान अधेड़ चांद बाबू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share