G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फतेहपुर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज सुबह 8:30 बजे से कल सुबह 8:30 बजे तक जिले में तेज आंधी-तूफान की प्रबल संभावना जताई गई है। 80 से 90 किमी/घंटा, कुछ इलाकों में 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है ओलावृष्टि, मेघगर्जन, बिजली चमकना और भारी वर्षा की आशंका आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प” के तहत पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। दोपहर बाद और शाम को बाहर निकलने से बचें। खेत, छत, खुले इलाके, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। बिजली उपकरण अनप्लग रखें। किसानों से समय रहते घर लौटने और मवेशियों को सुरक्षित बांधने को कहा गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है। आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share