उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मौजूदा भाजपा सरकार को “भ्रष्टाचार और बलात्कारियों का संगठित समूह” करार दिया। ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा के मंत्री-विधायक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की संपत्ति की जांच मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजय राय का सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि “पूरी भाजपा का मूल मंत्र ही भ्रष्टाचार और बलात्कार है।” उन्होंने चुनौती दी कि अगर BJP भ्रष्टाचार बेनकाब करना चाहती है तो पहले अपने मंत्री-विधायकों की संपत्ति की जांच कराए। उन्होंने दावा किया कि जांच में 90 प्रतिशत घोर भ्रष्टाचारी निकलेंगे और पिछले नौ सालों में लूटा गया धन सामने आ जाएगा।उन्होंने अजीत पवार का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्तर हजार करोड़ के घोटाले में पकड़े जाने के बाद उन्हें भाजपा में भर्ती कर ईमानदार बना दिया गया। हेमंत विश्वा शर्मा और सुबेंद्र अधिकारी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कई नेताओं को पकड़ने के बाद पैसे वसूल कर भाजपा में शामिल किया गया। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि दो दिन पहले ही आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टोरंटो का 430 करोड़ रुपया माफ कर दिया। इसके पहले भी पूंजीपतियों के हजारों करोड़ माफ किए गए जो जनता का पैसा था। उन्होंने मिड डे मील, सड़क, अस्पताल की दवाइयों और मनरेगा में चारों तरफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जांच से नहीं डरती। भाजपा जिस एजेंसी से चाहे अजय राय की संपत्ति की जांच कराए, लेकिन शर्त यह है कि उसी एजेंसी से अपने मंत्री-विधायकों की भी जांच कराए ताकि असलियत सामने आए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, पार्टी प्रवक्ता ई० देवी प्रकाश दुबे और विधि प्रकोष्ठ चेयरमैन आदित्य श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

