G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को थाना बिंदकी में जन सुनवाई आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई के दौरान एसपी ने फरियादियों की भूमि विवाद, पुलिस कार्यवाई और अन्य शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी मांगलिक ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में संवेदन शीलता और पारदर्शिता सबसे जरूरी है। किसी भी पीड़ित को थाने से निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लापरवाही मिलने पर कार्यवाई की जाएगी। जन सुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी के इस कदम से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने की उम्मीद है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share