उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में घाटमपुर हाइवे मार्ग पर स्थित एक स्वीट हाउस में महात्मा ज्योतिबा-सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित तैयारी बैठक में माली-सैनी समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आगामी 12 जुलाई को बांगरमऊ (उन्नाव) में प्रस्तावित प्रतिभा अलंकरण समारोह को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद एवं संरक्षक राम आसरे अकेला ने किया। जबकि संचालन उमाशंकर सैनी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर श्रध्दा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। बैठक में बताया गया कि आगामी 12 जुलाई 2026 को जनपद उन्नाव के बांगरमऊ स्थित आरडीएस पब्लिक स्कूल परिसर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में समाज के सफल छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का भव्य प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्नाव समेत आसपास के जनपदों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। मुख्य वक्ता एवं शिक्षा मिशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सैनी ने कहा कि समाज के उत्थान और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्य क्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवा निवृत्ति शिक्षक राम आसरे अकेला ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहकर बच्चों को शिक्षित बनाने तथा शिक्षा जागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी प्रतिभा अलंकरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. आशीष सैनी, पंकज सैनी, सुरेश सैनी, डॉ. चंदन सैनी, राजू सैनी, रामकुमार सैनी, नीरज सैनी, डॉ. सत्यम सैनी, रामप्रकाश सैनी, विवेक सैनी, गिरजा शंकर सैनी, अश्विनी सैनी, आनंद सैनी, मोहित सैनी, अनुज सैनी, डॉ. रामचंद्र सैनी सहित विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

