उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अपने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से 18 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के राज्यपाल को सौपा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने 18 सूत्रीय मांग पत्र में राज्यपाल से माँग किया है। कि किसानों को खाद बीज की समय से निजात दिलाई जाए। कालाबाजारी रोकी जाए। सरकार ने किसानों से मुफ्त बिजली देने का वादा किया था उसे पूरा किया जाए। बिजली कनेक्शन में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर किया जाए।

प्रदेश के अंदर रजिस्ट्री शुल्क में बेतहाशा वृद्धि की गई है इसे वापस लिया जाए। मनरेगा में निर्धारित शुक्ल की दर से मजदूरी व 200 दिन का काम दिया जाए। जेसीबी से काम रोका जाए। पावरलूम बुनकरों को बिजली सप्लाई पुरानी रेट पर दी जाए। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाया जाये। आदि माँगो को लेकर प्रदर्सन करते हुए उप जिलाधिकारी को माँग पत्र सौंपा
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By