G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मासूम की जघन्य हत्या करके उसके शव को बाग़ स्थित कमरे में बोरे में बंद कर छिपा दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखकर रेप की घटना के बाद हत्या किये जाने की बात से भी इंकार नहीं किया। वहीँ पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


पीड़ित पिता ने बताया की मेरी बच्ची सुबह स्कूल के लिए निकली थी और वापस घर नहीं आई जिसके बाद उसकी माँ ने खोजबीन चालू किया नहीं मिलने पर फ़ोन से इस बात की मुझे सुचना दी जिसके बाद हमने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और खोजबीन के दौरान बोरे में मेरी बच्ची की लाश मिली है शरीर पर चोट के निशान है।

वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव निवासी जितेंद्र ने सुचना दिया की उसकी बच्ची सुबह 10 बजे स्कुल गई थी और वापस लौटकर नहीं आई जिसकी हमलोग तलाश करते रहे , उसके बाद मुकदमा पंजीकृत करके उसकी तलाश की जा रही थी और गाँव के बगल बाग़ के कमरे में मासूम की लाश बोरे में मिली है। सर पर चोट के निशान है , यह एक जघन्य घटना है दुष्कर्म की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी , बच्ची सुबह दस बजे घर से निकली और घर नहीं पहुंची। इस मामले में तीन चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

By

Share
Share