उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना पुलिस ने क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 3500 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम असवा निवासी राजेन्द्र की तहरीर पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस को ग्राम हरवा निवासी मिटाना देवी की तहरीर पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 309(4)/115(2) बीएनएस दर्ज की गई थी। दोनों ही मामलों में अज्ञात बदमाशों ने महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे।अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में थरियांव पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम हरवा मदरसा के पास से वांछित अभियुक्त गुलाम नट पुत्र हुकूम अली निवासी नगरा, थाना हथगांव, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में गुलाम नट ने बताया कि उसने अपने साथियों तहसीम नट और असर नट के साथ मिलकर सुनसान स्थानों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाया था। उसने हरवा क्षेत्र में हुई दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। लूटे गए आभूषण बेचकर मिली रकम को तीनों ने आपस में बांट लिया था, जिसमें से 3500 रुपये उसके हिस्से बचे थे। पुलिस ने यह रकम बरामद कर ली है।गिरफ्तार गुलाम नट का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ थरियांव, असोथर और खागा थाने में लूट, चोरी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

