उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और केंद्र से जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं पर विशेष नजर रखी जाए और संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!