उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गर्मी की छुट्टियां बिताने ननिहाल आए किशोर की गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी मे डूब कर मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सुचना स्थानिय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के औरैली गाँव निवासी सुरेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र हर्षित यादव गर्मी की छुट्टियों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलाही गाँव निवासी इंद्रजीत यादव के पुत्र धनराज यादव अपने नाना के घर आया हुआ था। आज सुबह करीब 5 बजे वह नाना के साथ राम चंदन घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक हर्षित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नाना ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूचना पर 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और हर्षित को तत्काल सीएचसी हुसैनगंज ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही थाना उपनिरीक्षक के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्यवाई शुरू की। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाई अमल में लाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

