उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसऊपुर गांव में महिला ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसऊपुर गांव निवासी राम नरेश की 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब उर्मिला देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उर्मिला देवी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share