उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा छिनैती की घटना का खुलाशा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छिनैती का माल बरामद किया गया। वादिनी मसरतुन निशा पत्नी मो0 हसन निवासिनी ग्राम जिगनी थाना द्वारा सूचना दी गई कि बैलाही बाजार में सब्जी खरीदते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग छीन लिया गया। सूचना के आधार पर थाना बिंदकी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 10.06.2026 को थाना बिंदकी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 143/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए आरोपी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के जहानपुर मोहल्ला निवासी जमाल के 20 वर्षीय पुत्र आदिल राईम को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से छीना गया एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद हाथ की घड़ी तथा नगद 8,300/- रुपये बरामद किये गये। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा छिनैती की घटना में संलिप्त/प्रकाश में आए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में आदिल राईम द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने दिनांक 07.05.2026 को बैलाही बाजार कस्बा बिन्दकी में एक महिला से बैग/झोला छीन लिया था तथा उसमें रखे नगद रुपये में से कुछ धनराशि व्यक्तिगत खर्च एवं बकरीद की खरीदारी में खर्च कर दी थी। साथ ही छीने गए मोबाइल फोन एवं घड़ी को बेचने के प्रयास में था, तभी पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

