G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ व कौशांबी जिले की सीमा के समीप गंगा पार लेहदरी गांव के समीप दिल दहला देने वाली एक वाहन टक्कर की घटना हुई है। जिसमे अनियंत्रित डंफर व बोलेरो दोनो की ओवरटेक के चक्कर में डंफर तो पलट गया, परंतु बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने देखा कि गाड़ी के जोरदार टक्करके से बोलेरो में बैठी दोनों महिलाएं शीशा तोड़कर बाहर मृत अवस्था में पड़ी थी।

जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोलेरो गाड़ी का नंबर यूपी 41 ए आर 8121 जो बाहर जनपद की है। जबकि डंफर का नंबर यूपी 71 ए टी 8024 है।:- शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share