G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वर्गीय सौरभ मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा की हत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संत कुमार मिश्रा के आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 की रात करीब 10 बजे राजा मिश्रा की कथित तौर पर सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे प्रतिनिधिमंडल ने बेहद गंभीर बताया। बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की कि 50 लाख की आर्थिक सहायता मृतक की पत्नी को दी जाए सरकारी नौकरी मृतक की पत्नी को उपलब्ध कराई जाए विधवा पेंशन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए. मामले की निष्पक्ष व गहन जांच कर सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाई हो इस मौके पर महेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह प्रयागराज, जिला महासचिव सूर्य भवन फौजी, नगर अध्यक्ष गाज़ी अब्दुर रहमान, विधानसभा अध्यक्ष चेतराम गौतम, रोशन लाल गौतम बीवीएफ जिला संयोजक सहित बिंदा प्रसाद द्विवेदी, सूर्य पाल लोधी, चन्दन सिंह लोधी, प्रताप पाल, रामौतार, उदल प्रसाद, देशराज, भैरूलाल, प्रेम कैथल, राहुल गौतम, कल्लू कोरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। परिवार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखने का भी प्रतिनिधिमंडल ने संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share