G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की दोपह अचानक प्लेटफार्म पर गिर जाने से 48 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना बजरिया गांव बेगमगंज निवासी जब्बार की पत्नी तंजला बेगम जो अपने रिश्तेदारी में आयी थी। बताते है कि आज दोपहर वह रेलवे स्टेशन पहुंची तभी अचानक चक्कर खाकर प्लेटफार्म पर ही गिर गई। जिसे रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहॉ उसकी हालत गंभीर बनी है। हालाकि महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share