उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के बसंत खेड़ा गाँव निवासी एक 35 वर्षीय नशे का आदी ब्यक्ति ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। ज़हरीला पदार्थ खाने की जानकारी परिजनो को होने पर ब्याकि को इलाज के लिए हथगांव सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने ब्यक्ति की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गये। जहां एमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने ब्यक्ति को भर्ती कर इलाज में जुट गए।

मगर डॉक्टर ब्यक्ति को बचाने में असमर्थ रहे। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वही साथ मे आई उसकी माँ ने बताया मेरा 35 वर्षीय बेटा वीरेंद्र पुत्र सदाशिव निवासी बसंत खेड़ा थाना हथगांव नशे का आदी था। उसको नशा करने से मना किया गया तो उसी के चलते उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया है। हम लोग पहले सीएचसी हथगांव गए थे। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। यहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करते ही परिजन शव को लेकर घर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share