उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खण्ड खजुहा में ब्लाक प्रमुख सुनीता, प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, ने सयुंक्त रूप 50 दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल वितरण किया।

ब्लॉक प्रमुख सुनीता द्वारा 50 चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिव्यांगजन अधिकारी ने बताया कि ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्यतः पैरों एवं कमर के निचले हिस्से से दिव्यांग, दिव्यांगजनों को लाभ पहुँचाया गया है।

इस अवसर पर रामकृपाल, सहायक विकास अधिकारी, अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ सहायक एवं नागेश्वर कुमार चतुर्थ श्रेणी आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share