G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खखरेरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरेरू पुलिस टीम ने एनसीआर धारा आर्म्स एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र कंधई लाल, निवासी ग्राम बेरी/बैरी, थाना खखरेरू के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर वांछित था। मुखबिर की सूचना पर थाना खखरेरू पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्यवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 सत्यपाल सिंह, थानाध्यक्ष थाना खखरेरू, उ0नि0 प्रशांत मिश्रा, का0 उमेश कुमार शर्मा, का0 सुशील कुमार और रि0का0 दिव्यांशू यादव शामिल रहे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी वांछित को बख्शा नहीं जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share