G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के घरही खेड़ा गाँव में रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल में लिये रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतका के पिता ने पति पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार घरहीखेड़ा गांव निवासी संजय की 32 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने रोज-रोज के झगडे से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे लेकर बिन्दकी सीएचसी पहुंच जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घर वाले सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता रामभजन निवासी कंनचौली मजरे हरचंदखेड़ा थाना औंग ने बताया कि उसके पति ने ही उसकी पुत्री को जबरन जहर खिला दिया है। जिससे उसकी मौत हो गयी है। वहीं मौजूद पति ने बताया कि उसके घर में रिश्तेदारो के शादी थी। पत्नी का कहना था कि तुम बाहर कमाने जाओ इसी बात को लेकर दोनो के बीच कहा सुनी हो गयी और उसने जहर खा लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share