G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मानसून दस्तक देने वाला है और भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है, लेकिन खागा नगर पंचायत की किशनपुर रोड स्थित गंगानगर कॉलोनी के लोगों की चिंता बढ़ गई है। यहां नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से पूरा मोहल्ला नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।गंगानगर कॉलोनी की गलियों में जगह-जगह गंदा पानी जमा है। नालियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं, जिससे कचरा और सिल्ट भर गई है। थोड़ी सी बारिश होते ही गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस जाता है। बदबू और मच्छरों के कारण रात में सोना मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और उल्टी-दस्त जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कॉलोनीवासी रोजाना प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक नालियों की सफाई या मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।खागा नगर पंचायत से जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मानसून से पहले नालों की सफाई का अभियान पूरे यूपी में चल रहा है, लेकिन गंगानगर कॉलोनी इस व्यवस्था से छूट गई है। कॉलोनी के लोगों ने डीएम फतेहपुर और नगर पंचायत प्रशासन से तुरंत नालियों की सफाई, कीटनाशक छिड़काव और जलभराव की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है – “अगर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात में हालात और बिगड़ जाएंगे।मानसून सिर पर है। अब देखना ये है कि प्रशासन कब तक नींद से जागता है और गंगानगर कॉलोनी को इस गंदगी से मुक्ति दिलाता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share