Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे मोहल्ला तेजा नगर में देर रात सड़क पार कर रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेजा है।

शुक्रवार की देर रात मोहल्ला तेजा नगर निवासिनी फूलमती पत्नी जगरुप सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेजा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By