G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा R.A.M. ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। शनिवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा एवं अयोध्या प्रभारी शैलेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाई की मांग की है।साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। कलेक्ट्रेड परिसर में नारेबाजी करते हुए सदर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं के अनुसार यदि भरत तिवारी आत्मसमर्पण या निहत्थी अवस्था में था तब भी उन पर गोलियां चलाई गईं। यह संविधान प्रदत्त जीवन व स्वतंत्रता के अधिकार और विधि के शासन के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। संगठन ने सरकार से रखीं 12 प्रमुख मांगें रखी जिसमे भरत तिवारी की मौत के संपूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष व समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक घटना में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को निलंबित किया जाए। फर्जी मुठभेड़ या अवैध बल प्रयोग सिद्ध होने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103, 109, 61, 191 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाई हो। पीड़ित परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पीड़ित परिवार व गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जांच NHRC की निगरानी में कराई जाए। मुठभेड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग, पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। यदि भरत तिवारी बाढ़-कटान पीड़ितों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा था तो उनकी समस्याओं का समाधान हो। पुलिस सुधार आयोग गठित कर हर मुठभेड़ की अनिवार्य न्यायिक जांच हो। इस प्रकरण को ‘Rarest of Rare’ मानकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। साक्ष्य मिटाने या छिपाने वाले अधिकारियों पर पृथक आपराधिक मुकदमा दर्ज हो। दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण न दिया जाए, R.A.M. ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रपति इस गंभीर विषय पर न्याय, संविधान व मानवाधिकारों की भावना के अनुरूप हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाएंगी। इस मौके पर आलोक गौड़, आकाश तिवारी, पायल गुप्ता, सपना सिंह, विकास शुक्ला, रिंकू पांडेय, अभय द्विवेदी, अमोघ दुबे, पंकज तिवारी आदि रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share