G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के गांधी सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने का सीधा प्रसारण किसानों ने देखा। प्रधानमंत्री द्वारा जैसे ही 23वीं किस्त जारी की गई, सभागार में मौजूद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जनपद फतेहपुर के 3,11,517 किसानों के बैंक खातों में भी सम्मान निधि की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने लाभान्वित किसानों अतुल मिश्रा, रामप्रताप, होरीलाल, गुरुदयाल एवं संतोष कुमार को प्रतीकात्मक प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनपद के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share