उत्तर प्रदेश फतेहपुर की सदर कोतवाली के शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस द्वारा घटना को संज्ञान लिया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाई करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 261/2026 धारा 125/191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस (BNS) एवं 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट (CLA) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी वैधानिक कार्यवाई में पुलिस द्वारा त्वरित कदम उठाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाई नियमानुसार की गई है। शेष वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार मिश्रा का 20 वर्षीय पुत्र तनिष्क मिश्रा व कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरगंज मोहल्ला निवासी दीपक चन्द्र त्रिवेदी का 21 वर्षीय पुत्र शिवांग त्रिवेदी उर्फ राज त्रिवेदी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

