उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील परिसर में गंगा एक्सप्रेस वे से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए चेतरा एवं महेवा मलककिया समेत अन्य गांव के किसानों से जमीन का बैनामा कराया गया था।

लेकिन बड़े पैमाने पर घोटाला करते हुए किसानों को धोखा दिया गया है। बैनामा से अधिक जमीन ली जा रही है, जबकि मुआवजा भी कम दिया गया गया है। किसानों की लड़ाई को भारतीय किसान यूनियन पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा तथा किसानों का मुआवजा व उनकी जमीन के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ शासन प्रशासन को नहीं करने दिया जाएगा।

अगर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई न की, तो मौके पर जमीन पर ही धरना प्रदर्शन करते हुए गंगा एक्सप्रेस का काम ठप करा दिया जाएगा। इस मौके पर किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार पांडे, कमलाकांत शुक्ला, ओम प्रकाश पटेल समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष किसान मौजूद रहे।:- शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share