उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बिलन्दपुर गाँव निवासी 28 वर्षीय उदय पुत्र रामधनी व उसकी 25 वर्षीय पत्नी निशा देवी शादी बारात में वेटर का काम कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

कल एक शादी समारोह में हुसैनगंज घाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में रात को वेटर का काम करने के बाद आज सुबह भगवान सिंह का पुरवा थाना हुसैनगंज निवासी 21 वर्षीय सोमदत्त के बैटरी रिक्से पर बैठकर वापस अपने घर बिलन्दपुर पर जा रहे थे।

तभी बैटरी रिक्सा की रफ्तार तेज होने के चलते बिलन्दपुर गाँव पहुंच कर मोड़ पर रिक्सा पलट गया। जिसमें उदय व उसकी पत्नी निशा दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को रिक्सा चालक सोमदत्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

जहाँ जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौजूद स्टॉप व डॉक्टर दोनो घायलो के इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share