G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव में विगत कई वर्षों से गाँव के ग्रामीणों द्वारा रामलीला का आयोजन कराते चले आ रहे है। इस वर्ष भी ग्रामीणों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमे आज बीती रात रामलीला के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम भक्त सेवा समति के अध्यक्ष ओम जी हिन्दू जी से प्राचीन रामलीला का फीता काटकर पूजन अर्चना करते हुए रामलीला का शुभारंभ किया।

जिसमे गाँव के साथ साथ आसपास के गाँव के लोग भी उपस्थित रहे। उनके साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष हेमंत व ग्राम प्रधान रामराज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही श्री राम भक्त सेवा समिति के जतिन भदौरिया, सोनू सैनी, बराती लाल, धीरेन्द्र सिंह, अमन सैनी की भी मौजूगी रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share